ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

अमेरिका के 4 स्टार एयरफोर्स जनरल ने जताई आशंका, अगले दो साल में हो सकता है अमेरिका और चीन के बीच युद्ध

Photo Source :

Posted On:Sunday, January 29, 2023

मुंबई, 29 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के 4 स्टार एयरफोर्स जनरल माइक मिनिहन ने आशंका जताई है कि अगले दो साल में अमेरिका और चीन के बीच युद्ध हो सकता है। अपने डिपार्टमेंट को 1 फरवरी के लिए लिखे एक मेमो में जनरल ने ये बात कही। मिनिहन के विचार अमेरिकी डिफेंस मिनिस्ट्री के इरादे नहीं बताते हैं, लेकिन ताइवान पर लगातार कब्जा करने की कोशिश करता चीन और इस पर अमेरिकी सेना का रुख एक चिंता का विषय है। मिनिहन ने कहा, मुझे लगता है हम 2025 में चीन से युद्ध लड़ेंगे। मैं चाहता हूं कि ये आशंका गलत साबित हो, लेकिन अमेरिका और ताइवान दोनों 2024 में राष्ट्रपति चुनाव कराएंगे। इसके चलते चीन की तरफ से सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। मिनिहन के मेमो पर बात करते हुए एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि ये टिप्पणी चीन को लेकर अमेरिका की सोच या विचार नहीं बताती है।

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि ताइवान स्ट्रेट पर चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों से उसके मंसूबे साफ दिखाई देते हैं। साथ ही चीन ने ताइवान पर पिछले कुछ सालों में डिप्लोमैटिक, मिलिट्री और इकोनॉमिक दबाव भी बढ़ा दिया है। ताइवान की सरकार के मुताबिक वो शांति चाहते हैं, लेकिन हमला होने पर वो अपनी रक्षा जरूर करेंगे। ताइवान ने चीन की घुसपैठ और युद्ध की तैयारियों को भांपते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए ताइवान महिलाओं को रिजर्व फोर्स में शामिल कर पुरुषों की तरह मिलिट्री ट्रेनिंग देने जा रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वो इस साल की दूसरी तिमाही से 220 महिला सैनिकों को ट्रेनिंग देगा।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.