ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

लखनऊ सहित यूपी के प्रमुख शहरों की हवा ज़हरीली

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 20, 2021

लखनऊ सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा और ज़हरीली हो गई है। ज़्यादातर शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल यूपी के शहरों की स्थिति तो और भी गंभीर है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, बागपत, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी आदि शहरों में हालत खराब है। जब भी एक्यूआइ 200 से ऊपर पहुंचता है वह नुकसान पहुंचाने लगता है। इस समय हालत बेहद खराब हैं। ज़्यादातर शहरों का एक्यूआइ 200 से ऊपर है। निर्माण स्थल व सड़कों की धूल, गाडिय़ों के प्रदूषण ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है।

लखनऊ की भी स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। यहां पर शुक्रवार को एक्यूआइ 255 पर पहुंच गया। नोएडा की हालत तो और भी ज़्यादा खराब है। यहां एक्यूआइ 376 पर पहुंच गया है। बढ़ते वायु प्रदूषण को देख अपर प्रमुख सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मनोज ङ्क्षसह ने सभी जिलाधिकारियों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों व नगरीय निकायों के अफसरों को स्थिति सुधारने के तत्काल उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनी प्रत्येक शहर की कार्ययोजना के अनुसार उपाय अपनाने के लिए कहा गया है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.