ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

यूपी दौरे पर लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह

Photo Source :

Posted On:Friday, October 29, 2021

लखनऊ : 2022 के अंदर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। चुनावों को लेकर तमाम पार्टियां अपने चुनावी अभियान में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। यूपी में चुनावी अभियान का आगाज़ करने आज (29 अक्टूबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंच गए है। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह न केवल पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों में भाग लेंगे, बल्कि मिशन-2022 के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के साथ ही सियासी मंत्र भी देंगे। साथ ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें विधानसभा चुनाव की ज़िम्मेदारी सौंपेंगे।

बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों के साथ लोकसभा चुनाव 2019 में 80 लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी और संयोजक रहे नेताओं को भी बुलाया गया है। शाह शाम को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और सात चुनाव सह प्रभारियों की बैठक में चुनावी रणनीति तय करेंगे। उनके इस कार्यक्रम को भाजपा के चुनावी अभियान का अहम पड़ाव माना जा रहा है। उनके द्वारा दिए जाने वाले दिशा निर्देशों के मुताबिक प्रदेश भाजपा मिशन 2022 के अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.