ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

जियो के डीजीएम के सुसाइड के मामले में पत्नी गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 27, 2021

लखनऊ : लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के नंदिनी एन्क्लेव निवासी व रिलायंस जियो के डीजीएम अभिषेक शुक्ला (39) ने सोमवार सुबह खुद को गोली से उड़ा लिया। इस मामले में देर रात को डीजीएम के पिता रामजी शुक्ला ने पत्नी कुमुद सहित चार लोगों को खुदकुशी के  लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के  बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची पत्नी कुमुद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन अन्य आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है। पुलिस ने मौके से मिले पिस्तौल, मोबाइल, सुसाइड नोट व अन्य दस्तावेज़ जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट आएगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


राम शुक्ला ने बताया कि अभिषेक ने 2010 में प्रेम विवाह किया। इसके बाद उसकी पत्नी कुमुद उसे लेकर लखनऊ आ गई। यहीं रहने लगी। कुमुद ने अभिषेक का परिवारीजनों से सारे रिश्ते खत्म करवा दिये। अभिषेक पत्नी से छिपकर माता-पिता से बातें करता था। इसकी जानकारी होने पर कुमुद उससे विवाद करती थी। अभिषेक खुद रिलायंस में डीजीएम के  पद पर तैनात था। वहीं पत्नी के नाम से एयरटेल के टावर का काम लेता था। इसके लिए एक फर्म बना रखी थी। जिसमें कुमुद ने अपने बहन के बेटे अपूर्व सिंह उर्फ शुभम को भी शामिल कर लिया था। कुमुद और अपूर्व की हरकतों से अभिषेक बहुत परेशान रहता था। उसने दोनों को आदतें सुधारने के लिए कहा तो कुमुद ने उसे ही खुदकुशी करने के लिए कह दिया। इसकी जानकारी होने पर अभिषेक को कई बार समझाया। कुमुद व उसके बहन के बेटे अपूर्व उर्फ शुभम, बेटी कशिश उर्फ बिल्लो और शुभम के दोस्त सुगंध श्रीवास्तव की प्रताड़ना से तंग आकर सोमवार को अभिषेक ने खुदकुशी कर ली। इसके पहले उसने सात पन्ने का सुसाइड नोट अपनी मां के नंबर पर भेजा था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.