ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

अमित शाह 29 को लखनऊ से करेंगे सदस्यता अभियान का आगाज़

Photo Source :

Posted On:Monday, October 25, 2021

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 अक्तूबर को लखनऊ से भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज़ करेंगे। शाह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ सरकार और संगठन की बैठक भी लेंगे। भाजपा ने शाह के लखनऊ प्रवास की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रदेश में भाजपा के 2.30 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी ने सदस्यता अभियान के ज़रिये 1.70 करोड़ नए सदस्य बनाकर प्रदेश में पार्टी के चार करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रदेश में चार करोड़ नए सदस्य बनने से विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत वोट हासिल करने की राह आसान होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच से 10 हज़ार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा नेताओं के अनुसार, विधायकों को सदस्यता के लिए 10-10 शिविर लगाने, फॉर्म और मिस्ड कॉल के ज़रिये सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 1.74 लाख बूथ बनाए जाएंगे। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य बनाने की रणनीति तैयार की है। नए सदस्यों में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.