लखनऊ न्यूज डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लखनऊ के सिनेमाघरों में देशभक्ति फिल्में मुफ्त में दिखाई जाएंगी। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 15 अगस्त को राजधानी के लोग इन फिल्मों का आनंद बिना किसी शुल्क के ले सकेंगे, लेकिन टिकट पाने के लिए जल्दी आना जरूरी होगा।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति फिल्मों का निःशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान स्कूल के बच्चों और आम जनता के लिए हिंदी फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। टिकटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी।
फिल्मों का आनंद वेव मल्टीप्लेक्स (गोमतीनगर), सिनेपोलिस, वनअवध सेन्टर (गोमतीनगर), सिनेपोलिस फन रिपब्लिक (गोमती नगर), PVR (सहारागंज), PVR सिंगापुर मॉल (गोमतीनगर), PVR फिनिक्स (आलमबाग), PVR लूलू मॉल (सुशांत गोल्फ सिटी), INOX गार्डेन गलेरिया मॉल (तेलीबाग), INOX उमराव (निशातगंज), INOX क्राउन, चिनहट (फैजाबाद रोड), INOX एमराल्ड (आशियाना), INOX प्लासियो (गोमतीनगर विस्तार), मूवीमैक्स आलमबाग (बस अड्डा), अन्तास डी.डी. सिनेमा (गोमतीनगर विस्तार), एस.आर.एस. सिनेमा (गोमतीनगर) में लिया जा सकता है।
सभी सिनेमाघरों में फाइटर मूवी दिखाई जाएगी। सरकारी स्कूल के बच्चों, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। कुल सीटों का 30% सीनियर सिटीजन, 30% स्कूल-कॉलेज के बच्चों, 30% आम जनता और 10% दिव्यांगों के लिए आरक्षित है।
फ्री फिल्म दिखाने वाले 15 सिनेमाघरों में सिनेपोलिस फन रिपब्लिक और पीवीआर फिनिक्स आलमबाग शामिल हैं, जो बेसिक विभाग के स्कूली बच्चों के लिए आरक्षित हैं।