ताजा खबर

सहारनपुर–लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस 10 दिसंबर से शुरू, पहले ही दिन 95% सीटें खाली

Photo Source : Google

Posted On:Monday, December 8, 2025

लखनऊ न्यूज डेस्क: सहारनपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस 10 दिसंबर की सुबह से नियमित रूप से पटरी पर दौड़ने लगेगी। वहीं लखनऊ से यह ट्रेन 9 दिसंबर की दोपहर पहली बार सहारनपुर के लिए रवाना होकर देर रात अपने गंतव्य पर पहुँचेगी। अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 26504 लखनऊ से दोपहर 3:05 बजे चलेगी और आधी रात के बाद सहारनपुर पहुँचेगी। आठ कोच वाली इस ट्रेन में सीसी क्लास का किराया 1530 रुपए और एग्ज़ीक्यूटिव क्लास का किराया 2750 रुपए तय किया गया है।

मार्ग में इस ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, डालीगंज और गोमती नगर स्टेशन रहेंगे। यह वंदे भारत सप्ताह में छह दिन चलेगी और सोमवार को इसका संचालन नहीं होगा। सहारनपुर से प्रस्थान का समय सुबह 5:05 बजे रखा गया है, जिसके बाद यह रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर होते हुए गोमतीनगर दोपहर 2:05 बजे पहुँचेगी।

टिकट बिक्री शुरू हो जाने के बावजूद पहले ही दिन इस नई ट्रेन में सीटें लगभग खाली नज़र आई हैं। रेलवे रिकॉर्ड के अनुसार 95% से अधिक सीटें फिलहाल बुक नहीं हुई हैं। सीसी कोच में सोमवार शाम तक 409 सीटें और आने वाले पांच दिनों में भी 414–418 सीटें तक खाली मिल रही हैं। इससे रेलवे के लिए यह स्थिति चौंकाने वाली बनी हुई है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस रूट पर नई वंदे भारत के संचालन की जानकारी यात्रियों तक कम पहुंची है, जिसके कारण टिकट बिक्री धीमी है। अंबाला रेल मंडल के सीएमआई नितिन बत्रा ने उम्मीद जताई कि कुछ ही दिनों में यात्रियों की संख्या में अच्छा खासा बढ़ाव देखने को मिलेगा और ट्रेन में सीटें भरने लगेंगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.