ताजा खबर

यूपी में मानसून की विदाई से पहले फिर तेज बारिश, 31 जिलों में अलर्ट

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, September 19, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: यूपी में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। शनिवार को लखनऊ, कानपुर, बरेली, बहराइच और झांसी समेत 10 शहरों में तेज बारिश हुई। कानपुर में दोपहर करीब 2 बजे अचानक आसमान में अंधेरा छा गया और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। लखनऊ में भी दोपहर करीब 12 बजे मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले 12 से 24 घंटे में राजस्थान की ओर से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में बारिश का असर धीरे-धीरे कम होगा। अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों में बारिश का सिलसिला लगभग खत्म हो जाएगा और दिन के तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

लगातार बारिश के बाद नदियों का पानी अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से 25 गांवों से बाढ़ का पानी निकल गया है, जबकि 10 गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। नदी की कटान में करीब 20 बीघा खेती की जमीन बह गई। मऊ में भी सरयू नदी की कटान से दो दिनों में करीब 5 बीघा जमीन नदी में समा चुकी है। वाराणसी में गंगा का पानी घटने के बाद घाटों की सीढ़ियां फिर दिखाई देने लगी हैं।

बारिश के बीच कुछ जगहों पर दूसरे हादसे भी सामने आए। बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में गुरुवार देर रात कोबरा सांप निकल आया, जिससे कर्मचारियों और मरीजों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वहीं, पीलीभीत में शुक्रवार शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 19 साल का युवक नहर के तेज बहाव में बह गया।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.