ताजा खबर

यूपी में अगले 5 दिन लू का कहर, 35 जिलों में हीट वेव अलर्ट; मानसून की राह देख रहे लोग

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, June 20, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के कई हिस्से तेज धूप और गर्म हवाओं की चपेट में हैं। शुक्रवार और शनिवार को 24 जिलों में लू चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत 35 जिलों के लिए अगले पांच दिनों तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित कई जिलों में गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें और बढ़ाएंगी। फिलहाल प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री सामान्य से देर से हो सकती है। केरल में मानसून की शुरुआत भी निर्धारित समय से चार दिन बाद हुई थी, जिसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। अरब सागर से नमी की आपूर्ति कमजोर होने और उत्तर-पश्चिम भारत में शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण मानसून की प्रगति प्रभावित हुई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 जून के बाद प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। वहीं लखनऊ और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश के लिए लोगों को अभी करीब दो सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है। इस बीच बांदा समेत कई जिलों में दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और लोग गर्मी से बेहाल हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.