ताजा खबर

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई, नवंबर में बनेंगे जीवनसाथी

Photo Source : Google

Posted On:Monday, June 9, 2025

लखनऊ न्यूज डेस्क: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज अब एक नए रिश्ते में बंध गए हैं। रविवार को लखनऊ के लग्जरी होटल 'द सेंट्रम' में दोनों की सगाई हुई। समारोह के दौरान रिंकू ने स्टेज पर प्रिया को अंगूठी पहनाई, जिस पल पर प्रिया भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रिंकू ने उन्हें प्यार से संभाला और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल किया।

सगाई के इस खास मौके पर प्रिया ने पिंक लहंगा पहना था, जिसे महिमा महाजन ने डिजाइन किया था, जबकि रिंकू ने व्हाइट शेरवानी पहनी, जो मुंबई के एक डिजाइनर ने तैयार की थी। प्रिया ने रिंकू को कोलकाता से मंगवाई गई अंगूठी पहनाई और रिंकू ने मुंबई से खरीदी अंगूठी पहनाकर अपना प्यार जताया। दोनों रिंग्स की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये थी। समारोह की रस्में पंडित उमेश त्रिवेदी ने दोपहर 12:30 से 4:00 बजे के शुभ मुहूर्त में कराईं।

सगाई के बाद रिंकू और प्रिया ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। फिर दोनों ने परिवार और मेहमानों के साथ जमकर डांस किया। कार्यक्रम में राजनीति और खेल जगत से जुड़े करीब 300 खास मेहमान पहुंचे थे। मेहमानों को 22 तरह के वेजिटेरियन डिशेज परोसे गए, जो रिंकू और प्रिया की पसंद के अनुसार तैयार किए गए थे। प्रिया के पिता, जो खुद विधायक हैं, आयोजन को लेकर सतर्क दिखे और सपा कार्यकर्ताओं से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस खास मौके पर दोनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि रिंकू ने कम उम्र में क्रिकेट में नाम कमाया है और प्रिया ने राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया है। ऐसे दो युवा जब विचारों से जुड़ते हैं, तो यह सराहनीय है। रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होगी। इस मौके पर देशभर से नेता, खिलाड़ी, फिल्मी सितारे और सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी। शादी के लिए ताज होटल के पिकॉक लॉन और दरबार हॉल को बुक किया गया है, जबकि वीआईपी मेहमानों के लिए नदेसर पैलेस में ठहरने की व्यवस्था की गई है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.