ताजा खबर

लखनऊ में सगाई के 4 दिन बाद युवती की हत्या, बॉयफ्रेंड ने पाइप से गला घोंटकर मार डाला

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, May 19, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 वर्षीय शिवानी सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, उसके बॉयफ्रेंड प्रेम कुमार मांझी ने रबर की पाइप से गला घोंटकर हत्या की और बाद में सीमेंट की ईंट से सिर कुचलकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेम कुमार मांझी (23) मूल रूप से बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है और फिलहाल लखनऊ के एल्डिको कॉलोनी इलाके में रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता था। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी शिवानी से पिछले 7-8 साल से दोस्ती थी। पिछले कुछ महीनों से शिवानी अपने ऑफिस के सहकर्मी मनीष के साथ ज्यादा समय बिताने लगी थी, जिसे लेकर वह नाराज रहता था।

शिवानी अपने परिवार के साथ एल्डिको उद्यान, रक्षा खंड इलाके में किराए के मकान में रहती थी। उसकी मां घरों में काम करती हैं, जबकि पिता शटरिंग का काम करते हैं। शिवानी एक रियल एस्टेट कंपनी में चैनल पार्टनर के तौर पर काम कर रही थी। 14 मई को उसकी सगाई प्रकाश नाम के युवक से हुई थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था।

17 मई की सुबह शिवानी ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने तलाश शुरू की और अगले दिन पुलिस से संपर्क किया। इसी दौरान सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। मां ने तस्वीर देखकर शव की पहचान शिवानी के रूप में की।

परिजनों ने शुरुआत से ही प्रेम कुमार मांझी पर शक जताया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में प्रेम ने बताया कि उसने रविवार सुबह शिवानी को बाइक पर बैठाकर उतरेटिया रेलवे लाइन के पास जंगल में ले गया, जहां रबर पाइप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को झाड़ियों में ले जाकर ईंट से सिर कुचल दिया। वारदात के बाद उसने मोबाइल फोन नहर में फेंक दिया ताकि पुलिस सर्विलांस से बच सके।

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सीमेंट की ईंट भी बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.