ताजा खबर

लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में फायरिंग, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; मुख्य आरोपी हिरासत में

Photo Source : Google

Posted On:Monday, October 26, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान ऋषभ शुक्ला नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान शिवाजी तिवारी (62), शिवेन्द्र तिवारी (55) और सुयश तिवारी (30) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी में विवाद की वजह बरगद के पास चबूतरा बनाने को बताया गया था, जबकि पुलिस की प्रेस नोट में कार पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़े की बात कही गई है। इसी विवाद के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें तीनों की जान चली गई।

सीएमएस ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर प्रेमराज सिंह के मुताबिक, एक घायल के सीने में गोली लगी थी, जबकि दो लोगों के सिर में गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला को मौके से हिरासत में ले लिया। उसके पास से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

डीसीपी वेस्ट ने बताया कि आपसी विवाद के चलते गोलीबारी हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, जबकि मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.