ताजा खबर

बहू से दुष्कर्म के आरोप में रेलवे का वरिष्ठ इंजीनियर गिरफ्तार, कई महीनों से था फरार

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, July 7, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ में रेलवे के एक वरिष्ठ इंजीनियर को अपनी बहू से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुकेश कुमार तिवारी पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे आलमबाग स्थित कैरिज रिपेयर वर्कशॉप के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार तिवारी रेलवे में वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी को लंबे समय से पुलिस तलाश रही थी।

पीड़िता की शादी नवंबर 2023 में आरोपी के बेटे अभिषेक तिवारी से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की गई, जबरन शराब पिलाई गई और मानसिक व शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया गया।

महिला ने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल 2024 को मायके से लौटने के बाद उसके ससुर मुकेश कुमार तिवारी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे तीन दिनों तक एक कमरे में बंद रखकर लगातार प्रताड़ित किया गया। मौका मिलने पर उसने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शादी की पहली रात आयोजित पार्टी में उसकी ननदों ने जबरन शराब पिलाई और सिगरेट से जलाकर प्रताड़ित किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला का कहना है कि उसके पति और ननदें अक्सर घर में पार्टियां करते थे। जब उसने इसकी शिकायत अपने ससुर से की तो उन्होंने इसे अमीर लोगों का शौक बताया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने पहले पति और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। बाद में जांच के दौरान मिले नए साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।

आलमबाग थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी आलमबाग क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.