ताजा खबर

लखनऊ में कुत्ते के भौंकने पर गोली मारने का आरोप, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

Photo Source : Google

Posted On:Thursday, October 8, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ के राजाजीपुरम में एक बाइक सवार पर सड़क पर घूम रहे कुत्ते को गोली मारने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि कुत्ते के भौंकने के बाद युवक ने बाइक रोकी और अपनी राइफल से उसे गोली मार दी। घटना 6 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे टॉकाटोरा थाना क्षेत्र के सी ब्लॉक में हुई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर नीली वर्दी पहने एक व्यक्ति बाइक से उतरता दिखाई दे रहा है। उसके कंधे पर राइफल टंगी थी। वह राइफल में कारतूस डालने के बाद कुत्ते की तरफ निशाना लगाता है और फायर करता है। गोली लगने के बाद कुत्ता सड़क पर गिर जाता है और कुछ देर तक तड़पता नजर आता है। इसके बाद उसकी मौत हो जाती है और बाइक सवार वहां से निकल जाता है।

घटना के समय सड़क से कई लोग गुजरते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पशु अधिकारों से जुड़े संगठनों में नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने कुत्ते की मौत के साथ-साथ रिहायशी इलाके में खुलेआम राइफल का इस्तेमाल किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार की पहचान करने और गोली चलाने की वजह का पता लगाने में जुटी है। वहीं, पशु कल्याण से जुड़े लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.