लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ में शनिवार दोपहर एक हरियाणवी फिल्म अभिनेत्री और सिंगर ने लामार्ट चौराहा टैंगो थ्री के पास आत्मदाह का प्रयास किया। उन्होंने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया, लेकिन मौके पर मौजूद आत्मदाह निरोधी दस्ते ने उन्हें तुरंत बचा लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता उत्तर कुमार ने उनका शोषण किया और गाजियाबाद के शालीमार थाने की पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
पीड़िता हापुड़ जनपद के पिलखुवा इलाके की रहने वाली हैं। वह अपनी बड़ी बहन और चार साल के बेटे के साथ लखनऊ आई थीं। आत्मदाह प्रयास के बाद उन्हें गौतमपल्ली थाने ले जाया गया। थाने की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उत्तर कुमार ने उन्हें धमकाया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और वे लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी हैं।
वर्ष 2024 में अभिनेत्री और उत्तर कुमार के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने शालीमार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में अभिनेत्री द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी और उन्हें अंतिमपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। बावजूद इसके आवश्यक कार्रवाई जारी है।
तीन दिन पहले अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने न्याय की गुहार लगाई और कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देंगी। इसके बाद वह अपनी बहन और बेटे के साथ लखनऊ आई थीं।