ताजा खबर

लखनऊ सैलून मैनेजर सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, बिल्डर शरद सिंह गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Monday, May 18, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ में चर्चित सैलून मैनेजर रत्ना सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपी बिल्डर शरद सिंह और उसके सहयोगी प्रशांत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। शरद सिंह विरासत ग्रुप और मानसून सैलून का मालिक बताया जा रहा है, जहां रत्ना सिंह मैनेजर के तौर पर काम करती थीं।

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली रत्ना सिंह ने 11 मई को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उन्होंने शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी सिंह, मंगलनाथ यादव, वैशाली और प्रशांत शर्मा समेत कई लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद रत्ना के पिता सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर गोमती नगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

मामले में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बाराबंकी, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में छापेमारी की गई। इससे पहले मंगलनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, प्रशासन ने शनिवार को शरद सिंह के कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई भी की थी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के ऑफिस के अवैध हिस्से को ध्वस्त किया गया।

पुलिस ने शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी सिंह, वैशाली और प्रशांत शर्मा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रत्ना सिंह के पिता सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

इससे पहले पुलिस ने शरद सिंह से जुड़े विरासत होटल, सैलून और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी सील कर दिया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.