ताजा खबर

लखनऊ में निर्माणाधीन मकान की छत पर सो रहे युवक की चाकू से हत्या, 2 संदिग्ध हिरासत में

Photo Source : Google

Posted On:Monday, August 31, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में रविवार-सोमवार की देर रात 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सतीश यादव गांव के बाहर एक निर्माणाधीन मकान की रखवाली करता था और रात में वहीं छत पर सोता था। हमलावरों ने सोते समय उस पर चाकू से हमला किया। गंभीर हालत में सतीश छत से नीचे खेत में जा गिरा। करीब 400 मीटर दूर वह घायल और बेसुध हालत में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, सतीश करीब पांच दिन पहले ही चौकीदार की नौकरी पर लगा था। अशोक नाम के ठेकेदार ने उसे निर्माणाधीन मकान की रखवाली के लिए रखा था। रविवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद वह रोज की तरह मकान पर सोने चला गया था। रात करीब 2 बजे गांव के एक युवक ने उसे खेत के पास घायल हालत में देखा और परिवार को सूचना दी। पिता शिवबालक यादव समेत परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

सतीश के छोटे भाई शिवम यादव ने बताया कि गांव के सुनील और धीरज से उसका पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि दो दिन पहले दोनों ने सतीश को दौड़ाकर उसे देख लेने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से परिवार को शक है कि पुराने विवाद के चलते ही उसकी हत्या की गई। हालांकि, पुलिस अभी हत्या की असली वजह की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

वारदात की सूचना मिलते ही महिंगवां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पुराने विवाद के साथ दूसरे पहलुओं को भी खंगाल रही है। DCP नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने बताया कि चाकू से घायल सतीश की इलाज के दौरान मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.