ताजा खबर

मोहनलालगंज में रेलवे ट्रैक पर 24 साल के युवक का शव मिला, हत्या की आशंका; पुलिस को आत्महत्या का शक

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, September 2, 2026

लखनऊ न्यूज डेस्क: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के पुरसेनी गांव में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 24 साल के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गोपालखेड़ा निवासी सचिन कश्यप के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि युवक की हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया होगा। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, सचिन 2023 में गांव के अमन की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी था। मंगलवार शाम से वह अचानक लापता हो गया था। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।

बुधवार सुबह पुरसेनी के पास रेलवे ट्रैक पर सचिन का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। अब मंगलवार शाम से सचिन के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की पूरी कड़ी को जोड़ा जा रहा है।

मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी के खिलाफ शिकायत या कोई सीधा आरोप सामने नहीं आया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.