ताजा खबर
Lok Sabha Elections2024: कांग्रेस पार्टी ने काटा सुप्रिया श्रीनेत का टिकट, कंगना रनौत पर टिप्पणी को ...   ||    Elvish Yadav को किसकी लगी नजर? फिर आएगी जेल जाने की नौबत, जानें किस मामले में फंसे यूट्यूबर   ||    Gaya Lok Sabha Elections2024 : बिहार की इस सीट से कौन जाएगा संसद? मांझी या सर्वजीत में टक्कर? देखें ...   ||    गुड फ्राइडे पर बड़ा हादसा, साउथ अफ्रीका में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पलटी, 45 की मौत   ||    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||    कहानी उस बीजेपी नेता की हत्या की, जहां से शुरू हुआ मुख्तार अंसारी का पतन   ||    Surya Grahan: लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल का समय   ||    Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||   

मोरबी ब्रिज हादसे में ओरेवा ग्रुप के एमडी ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 31, 2023

मुंबई, 31 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मोरबी ब्रिज हादसे में आरोपी ओरेवा ग्रुप के MD जयसुख पटेल ने मंगलवार को मोरबी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। इसी महीने गुजरात पुलिस ने इस केस में 1262 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। इसमें ब्रिज गिरने के मामले में जयसुख पटेल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। 24 जनवरी को गुजरात के एक कोर्ट ने पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। आपको बता दे, 30 अक्टूबर 2022 को हुए मोरबी ब्रिज हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी।

मोरबी ब्रिज हादसे के मामले में गुजरात पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ओरेवा ग्रुप के चार कर्मचारी शामिल हैं। जयसुख पटेल का नाम FIR में भी आरोपी के रूप में दर्ज है। जयसुख ने 20 जनवरी को मोरबी की सेशन कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। गुजरात हाईकोर्ट इस मामले में सुनवाई कर रहा है। हाईकोर्ट ने पिछले महीने मोरबी सस्पेंशन ब्रिज का रखरखाव और संचालन करने वाली कंपनी अजंता मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड (ओरेवा ग्रुप) को नोटिस जारी किया था। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि कंपनी को हादसे से हुए नुकसान के भुगतान के लिए उत्तरदायी बनाया जाए। अजंता कंपनी ने पुल की मरम्मत के लिए देवप्रकाश सॉल्यूशंस के साथ अनुबंध किया था।

इससे पहले मोरबी के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एमजे खान ने पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस की FIR में पटेल का नाम नहीं था। जांच के बाद 10वें आरोपी के रूप में पटेल का नाम जोड़ा गया। हाल ही में गुजरात हाईकोर्ट में ओरेवा ग्रुप के मालिक जयसुख ने मारे गए लोगों के परिजन को मुआवजा देने की इच्छा जताई थी। पटेल ने कोर्ट से कहा था कि वह हादसे से दुखी हैं और घायलों को खुद मुआवजा देना चाहते हैं। इस बात पर कोर्ट ने कहा था वो अपने ऊपर लगे आरोपों से बच नहीं सकते।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.