ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

जम्मू और कश्मीर में ई-आफिस शुरू, कोरोना के चलते इस बार नहीं होगा दरबार मूव

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 15, 2021

जम्मू, 15 अप्रैल । जम्मू और कश्मीर सचिवालय में फाइलों को डिजिटल स्वरूप देने, ई आफिस व्यवस्था शुरू करने, प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने इस बार गर्मियों में होने वाले दरबार मूव के फैसले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। ग्रीष्मकाल में हर बार जम्मू में सरकार का दरबार 30 अप्रैल को बंद होकर श्रीनगर में 20 मई से शुरू होता था।
 
गुरुवार को उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने दरबार मूव के फैसले को इस बार स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब ई आफिस व्यवस्था शुरू हो चुकी है। ऐसे में जम्मू और श्रीनगर में स्थित नागरिक सचिवालय में कामकाज प्रभावित नहीं होगा। बताया गया कि 15 अप्रैल से जम्मू सचिवालय में ई-आफिस व्यवस्था भी शुरू हो गई है। इससे अब सारी फाइलों को डिजिटल स्वरूप दिया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने जम्मू कश्मीर में ई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 12 अप्रैल को सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग दी गई थी। 
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.