ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बंगाल में 30 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, लगीं अधिकतम पाबंदियां

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 15, 2021

कोलकाता,15 मई। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने पूरे राज्य में
16 से 30 मई तक आंशिक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। साथ ही पाबंदियाें को भी बढ़ा दिया गया है। सरकार ने पूरे राज्य के स्कूल, कॉलेज, सरकारी और निजी कार्यालय को बंद रखे जायेंगे।
 
शनिवार को मुख्य‌ सचिव अलापन बनर्जी ने 30 मई तक लॉेकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, सभी सरकारी और निजी कार्यालय और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लॉकडाउन में आवश्यक आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी लेकिन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, रेस्तरां, सैलून, जिम, स्विमिंग पूल बंद सब रहेंगे। जरूरी सामानों की खुदरा दुकानें केवल सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक खुलेंगी। इस आदेश के तहत मीट की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी और मेडिकल दुकानें व ऑप्टिकल दुकानें हमेशा की तरह खुली रहेंगी। राज्य के पार्क, चिड़ियाघर, आपातकालीन आवश्यक सेवा कर्मियों के अलावा अन्य सभी के लिए मेट्रो सेवाएं, लोकल ट्रेनें और बसें भी बंद रहेंगी। निजी कारों, टैक्सियों को आपातकालीन आवश्यक सेवाओं के लिए छूट होगी। मुख्य सचिव के आदेश से सभी धार्मिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक सभाएं स्थगित रहेंगी। चिकित्सा और खाद्य सेवाओं को छोड़कर माल वाहक वाहन भी नहीं चलेंगे। चिकित्सा आपूर्ति और चिकित्सा पैकेजिंग सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी उद्योग और निर्माण इकाइयां भी बंद रहेंगी।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.