रांची, 25 फरवरी ( न्यूज हेल्पलाइन ) झारखंड का ईनामी माओवादी उमेश यादव उर्फ विमल आज अर्थात शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक (कार्रवाई) अमोल वेणुकांत होमकर के सामक्ष यहां आत्मसमर्पण करेगा।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमल बीते कई वर्षों से माओवादियों के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाले बूढ़ापहाड़ के इलाके में सक्रिय था लेकिन हाल के दिनों में वह अपने संगठन से कई मुद्दों पर नाराज चल रहा था। विमल मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले के सलेमपुर थाना के करौना का रहने वाला है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि माओवादी पर 25 लाख रुपए का ईनाम है और वह संगठन में हो रहे भेदभाव को लेकर नाराज चल रहा था जिसके चलते उसने सुरक्षा बलों से आत्मसमर्पण के लिए संपर्क साधा।
माओवादियों को कोल्हान इलाके के बाद दूसरा बड़ा झटका बूढ़ा पहाड़ के इलाके में मिला है। जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक के बाद स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य (सैक) उमेश यादव उर्फ विमल उर्फ राधेश्याम यादव ने समर्पण कर दी।सरेंडर के बाद विमल से गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। वही राज्य पुलिस में बड़े स्तर पर समर्पण की योजना पर काम में जुटी है।महाराज प्रमाणिक, बैलून सरदार के साथ ही तकरीबन आधा दर्जन लोग माओवादी संगठन से अलग हुए थे।