ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

बिहार के भागलपुर में बीती रात एक-एक कर कई भीषण धमाके, 4 की मौत, 12 गंभीर

Photo Source :

Posted On:Friday, March 4, 2022

बिहार, 4 मार्च ( न्यूज हेल्पलाइन )     बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है बिहार के भागलपुर में बीती रात एक-एक कर कई बम धमाके हुए है। धमाकों में अबतक 4 लोगों की मौता हो गई है। जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि धमाके इतने जोरदार थे कि पूरा शहर दहल उठा। धमाके से तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है। धमाको को लनेकर भागलपुर रेंज के डीआईजी ने शुरूआत में कहा है कि बारूद, पटाखा और देसी बम के चलते यह धमामे हुए है। हालंकि एफएसएल की जांच के बाद कई राज सामने आ सकते है।
 
जानकारी के अनुसार, तातारपुर थानाक्षेत्र के काजवलीचक स्थित नवीन आतिशबाज के घर गुरुवार की रात 11.30 बजे हुए भीषण धमाके में दो मंजिले मकान के परखचे उड़ गए। पूरा मकान जमींदोज हो गया। धमाके में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
 
खबरों कें अनुसार घटना कोतवाली थाने के पास स्थित एक मकान की है. धमामे में एक तीन मंजिला मकान जमींदोज हो गया है तो वही दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर दो जेसीबी मशीनों से मलबा साफ किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे कुछ और भी लोग दबे हो सकते है।
 
घटना में घायलों लोगों को भागलपुर के जेएलएन अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। घटना को लेकर रहवासियों का कहना है कि मकान वाले बम बनाने का धंधा करते हैं। लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। कई लोगों को तो ऐसा लगा जैसे भूकंप आया है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.