ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

पैनोरमा म्यूजिक ने 'अच्छा सिला दिया' फेम निखिल कामत द्वारा कंपोज्ड 'दर्द ए तनहाई' गाना किया रिलीज

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 28, 2022

पैनोरमा स्टूडियोज की म्यूजिक शाखा, पैनोरमा म्यूजिक ने आलोक श्रीवास्तव द्वारा लिखित और निर्देशित 'दर्द तनहाई' नाम के एक नए सिंगल को रिलीज किया है। निखिल  कामत, जिन्होंने सोनू निगम के चार्ट-टॉपिंग डेब्यू सॉन्ग 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' की रचना से पॉपुलरिटी पाई और फिल्म 'तुम बिन' के गानों के साथ 100 से ज्यादा गानों की रचना की है, ने 'दर्द तन्हाई' की रचना की है। साथ ही 'पैनोरमा संगीत के लिए, इस गाने को मोहम्मद इरफान और सना अज़ीज़ ने अपनी आवाज़ से सजाया है।

गाने में मंदीप गुर्जर, नम्रता शर्मा और अश्मित श्रीवास्तव हैं। बता दें कि नम्रता को 2014 में बॉम्बे टाइम्स के फ्रेश फेस -1st रनर अप के रूप में चुना गया था। वहीं बात गाने की करें तो, "दर्द तन्हाई" एक लव सॉन्ग है, जो प्यार और दर्द से संबंधित है।

गीतकार आलोक श्रीवास्तव एक फिल्म डायरेक्टर ओर प्रोड्यूसर हैं, जो अब इस सॉन्ग के साथ गीतकार भी बन गए है आलोक श्रीवास्तव ने 'एंड काउंटर', 'अनसाउंड', 'मिसमैच' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है और 'जाने होगा क्या' और 'गुरु महागुरु' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।

कंपोजर के अनुसार, दर्द तन्हाई एक ऐसे व्यक्ति के दर्द और दुख पर बनाया गया सॉन्ग है, जो अपने साथी से अलग हो गया है और साथ ही साथ वह अपनी जिंदगी में इस दर्द और ग्लानि के एहसास से गुज़र रहा है।


जब की इसके बारे में आगे बात करते हुए, कामत कहते हैं, "यह एक ऐसा  सॉन्ग  है जिससे हम में से ज्यादातर लोग जुड़ा हुआ महसूस करेंगे और जब जब आप ये गीत सुनेंगे तब तब  इसे और पसंद करेंगे।"


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.