ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

प्रियंका चोपड़ा ने प्यार भरे अंदाज में दी हबी निक जोनस को जन्मदिन की बधाई

Photo Source :

Posted On:Friday, September 17, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 17 सितंबर 2021
 
निक जोनस अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। निक के 29वें जन्मदिन पर उन्हें पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने बहुत ही प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही एक शानदार सरप्राइज भी दिया है। 
 
दरअसल प्रियंका काफी समय से लंदन में है लेकिन पति के खास दिन पर उन्हें सरप्राइज देने के लिए प्रियंका अमेरिका पहुंचीं और निक को उनके जन्मदिन पर बेस्ट गिफ्ट दिया। एक्ट्रेस ने निक का जन्मदिन पेंसिल्वेनिया के फार्मिंगटन में मनाया।
 
और अब बर्थडे सेलिब्रेशन की एक फोटो प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और निक को खास मैसेज लिखकर बर्थडे विशेज दी। प्रियंका ने निक के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "मेरी जिंदगी का प्यार, संवेदना से भरे प्यारे इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी... आपके होने के लिए धन्यवाद।"
 
फोटो की बात करें तो इसमें न‍िक प्र‍ियंका को Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं और प्र‍ियंका ने उन्हें गले लगा रखा है। वहीं बैकग्राउंड में दोनों के आस-पास गुब्‍बारे, डिनर टेबल और क्‍लास‍िक कारें नजर आ रही हैं। 
 
वहीं निक जोनस ने इतने शानदार सरप्राइज के लिए अपनी लेडीलव प्रियंका को सोशल मीडिया के जरिए थैंक्यू कहा है। दरअसल उन्होंने भी प्रियंका के साथ उसी फोटो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "मेरे जन्मदिन पर प्रियंका ने मुझे सरप्राइज कर दिया। वह बेस्ट है। #29 आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।"


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.