ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया अपनी आगामी फिल्म 'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स' का नया पोस्टर।

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 18, 2021

बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एवं खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म 'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स' का नया पोस्टर साझा किया है।
 
प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि,"मैट्रिक्स में दोबारा वापिस जानें के लिए 'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स' के साथ तैयार हो जाइए।इस क्रिसमस इस फिल्म को अपने नजदीकी थियेटर्स और एचबीओ मैक्स में देखने के लिए तैयार हो जाइए।"
 
 
बता दें कि यह फिल्म का चौथा भाग है।फिल्म मैट्रिक्स का पहला भाग वर्ष 1999 में रिलीज हुआ था।फिल्म के चौथे भाग 'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स' ' में अभिनेता कीनू रीव्स नियो के रुप में दोबारा मैट्रिक्स में जाएंगे जहां पर उन्हे अपने पुराने दुश्मनो से सामना करना पड़ेगा। फिल्म में प्रियंका भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हालांकि प्रियंका के किरदार के बारे ज्यादा कुछ बताया नही गया है। दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं।
 
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका   'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स' के अलावा  'टेक्स्ट फॉर यू'  और  बॉलीवुड में 'जी ले जरा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा वे एक अनटाइटल्ड वेब सीरीज में भी नजर आएंगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.