ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

'तू झूठी मैं मक्कार' के 'तेरे प्यार में' सांग का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 31, 2023

किसी भी बॉलीवुड फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिन पहले ही कैसे वो दर्शकों की पसंदीदा फिल्म बन जाती है? तो जनाब....इसका फैसला तब होता है जब दर्शक फिल्म की प्लेलिस्ट के प्रति अपना जबरदस्त एक्साइटमेंट शो करते हैं। हाल ही में जारी हुए फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के ट्रेलर लॉन्च के बाद भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब दर्शकों ने फिल्म के गाने के लिए अपना प्यार जाहिर किया और अरिजीत सिंह की आवाज में प्रस्तुत गीत 'तेरे प्यार में' को जल्द रिलीज करने पर जोर दिया और इसी के चलते आज सांग का टीजर रिलीज़ हो गया हैं. 
 
ऐसे में मेकर्स ने भी फिल्म से 'तेरे प्यार में' गाने के लॉन्च को प्रीपोन करने का फैसला कर लिया यानी अब यह गाना फिल्म के एल्बम से लॉन्च होने वाला पहला गाना होगा। म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने सोशल मीडिया पर सांग का टीजर लॉच कर दिया हैं, साथ में कैप्शन दिया, "टीजर अलर्ट...तेरे प्यार में सुन कर अगर मोहब्बत हो जाए तो हमें दोष नहीं देना...सांग कल रिलीज़ होगा" 
 
तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। 
 
इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ डिंपल कपाडिया और बोनी कपूर भी नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी ।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.