ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

'तू झूठी मैं मक्कार' का गाना 'तेरे प्यार में' हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 1, 2023

एक्टर रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर की तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है और दर्शक इसके कंटेंट और प्यार पर इसके फ्रेश टेक को काफी पसंद कर रहेंहै। इसके साथ ही स्क्रीन्स पर पहली बार रणबीर और श्रद्धा शानदार केमिस्ट्री को देखने के लिए फैन्स के बीच काफी उत्साहबना हुए है।
 
फिल्म का लव सॉन्ग 'तेरे प्यार में' पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है। सालों से, संगीत प्रेमियों ने फिल्मों मेंरणबीर-अरिजीत-प्रीतम-अमिताभ के संयोजन को पसंद किया है, और उनका एक साथ आना एक बार फिर हाई लेवल परपहुंच गया है। गाने को पहले रिलीज करने की डिमांड को लेकर फैन्स का उत्साह चरम पर है। अब फाइनली निर्माताओं चाहनेवालों के लिए फिल्म का ये गाना जारी कर दिया है।
 
'तेरे प्यार में' में ताजगी और रोमांस है। गाने को प्रीतम ने कंपोज किया हैं, जिसे निकिता गांधी के साथ रोमांटिक धुनों केबादशाह अरिजीत सिंह ने गाया हैं और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। चार्टबस्टर्स का लकी चार्म एक बार फिरलोगों को लुभाने के लिए तैयार है।
 
इस गाने के बारे में बात करते हुए प्रीतम ने कहा, “अमिताभ और अरिजीत के साथ रणबीर कपूर के गाने पर सहयोग करनाहमेशा खास होता है। पहले भी, जब भी हम संगीत के रूप में एक साथ आए हैं, तो दर्शकों ने हमारे संगीत को पसंद किया औरइसकी सराहना की। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारे नए गीत तेरे प्यार में को भी एंजॉय करेंगे और हमें उनका प्यार मिलतारहेगा।
 
रणबीर और श्रद्धा की उपस्थिति के साथ यह गीत प्यार और जीवंतता का एक सुंदर संयोजन लगता है जो युवाओं के साथ सहीतालमेल बिठाता है। खैर, 'तेरे प्यार में' गाने के बारे में मस्ती, वाइब्ररेंसी और जीवंत संगीत ही एकमात्र अच्छी बात नहीं है। पूरेगाने में दिखाई गई स्पेन की अलग अलग खूबसूरत लोकेशन्स, स्टाइलिश ऑउटफिट और रणबीर और श्रद्धा के बीच स्पष्ट औरआकर्षक केमिस्ट्री गाने की सुंदरता को बढ़ाते है।
 
तू झूठी मैं मक्कार लव रंजन द्वारा निर्देशित हैं। वहीं इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित कियागया है और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली परदुनिया भर में सिनेमाघरों पर रिलीज होगी ।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.