ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म "लाइगर" की रिलीज़ डेट आयीं सामने

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 16, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 16 दिसंबर 2021   अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म "लाइगर" का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, हालांकि दर्शकों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि आज प्रोड्यूसर करण जौहर ने फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है। 
 
करण ने गुरुवार को फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस करते हुए अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर किया है। उस पोस्ट को शेयर कर करण जौहर ने लिखा, "एक्शन, थ्रिलर और पागलपन- यह एकदम शानदार होने वाला है।"
 
"लाइगर 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 31 दिसंबर को फिल्म की पहली झलक दिखाई जाएगी, अपने नए साल की शुरुआत इस धमाके के साथ करें।" फिफिल्म की रिलीज़ डेट की खबर सुनकर फैंस बहुत खुश हो गएं है। 
 
वहीं जल्द ही दर्शकों को एक शानदार ट्रीट देते हुए मेकर्स 31 दिसंबर को फिल्म की पहली झलक प्रस्तुत करने वाले है। विजय और अनन्या के साथ इस फिल्म में बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी नजर आने वाले हैं। आपको यह भी बता दे कि विजय देवरकोंडा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 
 
हाल ही में टीम ने माइक टायसन के साथ लॉस वेगस में शूटिंग पूरी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इन तीनों कलाकारों के अलावा फिल्म में विशु रेड्डी, अली, मकरंद देश पांडे सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। 
 
लाइगर को पूरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म अगले साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.