ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

फिल्म राधे-श्याम का नया पोस्टर जारी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021

सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की आगामी फिल्म 'राधे श्याम' चर्चा में है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं और इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। मंगलवार को गुड़ी पर्व के अवसर पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। फिल्म के इस नए पोस्टर को प्रभास ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-'इन खूबसूरत त्योहारों को एक ही चीज बांधता है और वो है प्यार, इसे महसूस करें। इसका आनंद लीजिए। इसे फैला दीजिए।

आपको और आपके प्रियजन को उगादी, गुड़ी पड़वा, बैसाखी, विशु, पुथंडु, जुआर शीतल, चेती चंद, बोहाग बिहू, नवरेह और पोइला बोशाक की हार्दिक शुभकामनाएं।
 

 
फिल्म के इस नए पोस्टर में  प्रभास एक खंबे को पकड़े हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। प्रभास कैजुअल पोशाक में हैं।  उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट और चेकदार पैंट पहनी हुई है। फिल्म का यह पोस्टर छह भाषाओं हिंदी, तमिल, अंग्रेजी,तेलुगु,कन्नड़  और मलयालम में जारी किया गया है।  पोस्टर्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 'राधे -श्याम ' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं। इस फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के बीच जबरदस्त रोमांटिक कमेस्ट्री देखने को मिलेगी।

यह पहला मौका है, जब पूजा हेगड़े सुपरस्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। प्रभास के किरदार का नाम विक्रमादित्य होगा। वहीं फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के किरदार का नाम प्रेरणा है। फिल्म 'राधे श्याम' राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है एवं भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म 'राधे श्याम' को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु,कन्नड़  और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म इस साल 30 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.