ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

पिता के निधन से टूट गई हैं अभिनेत्री पत्रलेखा, लिखा भावुक पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021

 
फिल्म अभिनेत्री पत्रलेखा के पिता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। पिता के निधन से पत्रलेखा टूट सी गई हैं और काफी अकेला महसूस कर रही हैं। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है, जिसपर माला चढ़ी हुई है। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए पत्रलेखा ने लिखा-''मैं गुस्से में हूँ, मैं दुखी हूँ, मेरे पास शब्द ही खत्म हो गए हैं। यह दर्द और यह दुख मुझे तोड़ रहा है। पापा आप बिना कुछ बोले हमें छोड़ गए। मैं आपसे प्यार करती हूँ, मैं हमेशा आपका हिस्सा रहूँगी और आप हमेशा हमारे बीच रहेंगे। मैं आपको गौरवान्वित महसूस करवाउंगी। आपने हमें यह शानदार जीवन दिया, जिसके लिए आपका शुक्रिया। आपने हमेशा ज्यादा काम किया ताकि हम बेहतर जीवन जी पाएं। आप सबसे अच्छे पिता और सबसे अच्छे पति थे। आपको अपने काम से प्यार था और आप इसमें सबसे अच्छे थे। आपके सभी मित्र मुझे बता रहे हैं कि आप एक महान मित्र, दार्शनिक और उनके मार्गदर्शक थे। सी यू पापा... आई लव यू।
 
 
पत्रलेखा का यह पोस्ट काफी भावुक कर देने वाला हैं। पत्रलेखा के इस पोस्ट पर तमाम फैंस और सेलेब्स उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर  रहे हैं।  पत्रलेखा ने साल 2014 में आई हंसल मेहता निर्देशित फिल्म  'सिटिलाइट्स' से बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की थी।  इस फिल्म में वह अभिनेता राजकुमार राव के अपोजिट लीड रोल में थी।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.