ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

राहुल वैद्य और दिशा परमार के नए म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट पोस्टर हुआ वायरल

हाल ही में राहुल वैद्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार से साथ शादी के जोड़े में नजर आ रहें थे। राहुल द्वारा उस फोटो को शेयर किए जाने पर तमाम दोस्त और फैंस कयास लगा रहें थे कि दोनों शादी के बंधन में बंध गएं है, लेकिन आज राहुल ने उस खबर के ऊपर से पर्दा उठाते हुए यह साफ कर दिया कि वो फोटोशूट दोनों ने अपने अपकमिंग सॉन्ग के लिए करवाया था। 
 
राहुल और दिशा की जोड़ी को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं और अब जल्द ही दोनों अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त सरप्राइज लेकर आ रहें हैं। दरअसल राहुल और दिशा एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले है, जिसका टाइटल "Madhanya" है। 
 
राहुल और दिशा के म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक पोस्टर भी आज रिवील कर दिया गया है जिसे दोनों ने खुद अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। राहुल ने गाने का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "Madhanya गाने का पोस्टर प्रजेंट कर रहे हैं, जिसका आपलोग इंतजार कर रहें थे। हमारे दिल से सीधे आपके दिल तक, द वेडिंग लव सॉन्ग 18 अप्रैल को रिलीज़ होगा। इंतजार नहीं कर पा रहा हूँ कि आप लोग इसे सुनें और देखें।"
 
इसी कैप्शन के साथ दिशा ने भी गाने के फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर की बात करें तो इसमें राहुल और दिशा दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहें थे। जहां दिशा पिंक कलर के जोड़े में बहुत ही खूबसूरत लग रहीं हैं, वहीं राहुल भी क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहें थे। पोस्टर में दोनों रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रहें हैं। 
 
Madhanya सॉन्ग को राहुल वैद्य के साथ असीस कौर ने भी गाया है। लिरिक्स कुमार ने लिखें हैं, जबकि वीडियो को राजन बिर ने डायरेक्ट किया है। सॉन्ग 18 अप्रैल को देसी म्यूजिक फैक्ट्री के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा। 
 
यह पहली बार नहीं है जब राहुल और दिशा किसी म्यूजिक वीडियो में साथ में नजर आएंगे, इससे पहले भी दोनों कई म्यूजिक वीडियो में साथ में काम कर चुके हैं, लेकिन बिगबॉस से बाहर आने के बाद दोनों का एकसाथ यह पहला सॉन्ग है। 

Posted On:Wednesday, April 14, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.