ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

पुलिस लाइन के कार्यक्रम में आज हिस्सा लेंगे प्रदेश मुख्यमंत्री

लखनऊ। हिंदुओं में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आज है। इसके लिए देश ही नहीं प्रदेशों में भी पूरे जोर-शोर से तैयारियां लगभग पूरी हो गईं हैं। लखनऊ में इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज जगह-जगह होने जा रहे कार्यक्रमों में मुख्य आकर्षण पुलिस लाइन रहेगी।

क्या रहेगा खास
हर वर्ष लखनऊ पुलिस लाइन में जन्माष्टमी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी इसकी तैयारी पूरी तरह हो गई है। इस कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो रहे हैं। इससे कार्यक्रम का गौरव और बढ़ता है। बता दें मुख्यमंत्री आज मथुरा के कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले रहें हैं। मथुरा से लौटने के बाद वे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। आगमन की संभावना सायं 7%3A00 बजे हो सकती है।

प्रदेश राज्यपाल भी रहेंगी उपस्थित
मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी हिस्सा लेंगी। जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कल पुलिस कमिश्नरेट को मिली। पुलिस कमिश्नरेट डी.के. ठाकुर ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि जन्माष्टमी का पर्व सभी थानों में धूमधाम से मनाया जाएगा जिसके लिए तैयारियां हो गईं हैं।

मथुरा के कलाकार देते हैं प्रस्तुति
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं। इनमें मुख्य आकर्षण मथुरा से आए कलाकारों का होता है। ये अपने रंगारंग प्रस्तुति से कृष्ण भक्तों का उत्साह बढ़ाते हुए उनका मन मोह लेते हैं।

Posted On:Monday, August 30, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.