लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 करीब हैं। इधर पेट्रोल-डीजल समेत रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में विपक्ष सरकार को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर कहीं ये बातें
इधर जब लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें और अब रसोई गैस 25 रुपए और महंगी हो गई, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए अपनी बात ट्वीट कर कह दी। उन्होंने ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार रसोई गैस की कीमत हर महीने बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम तो 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़ जाते हैं। लेकिन किसान के गन्ने का रेट 3 साल से नहीं बढ़ा? यह ट्वीट उन्होंने हैशटैग महंगे_दिन और गन्ने_के_दाम_बढ़ाओ के साथ किया।
भाजपा सरकार रसोई गैस की कीमत हर महीने बढ़ा रही है।
पेट्रोल-डीजल के दाम तो 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़ जाते हैं।
लेकिन किसान के गन्ने का रेट 3 साल से नहीं बढ़ा? #महंगे_दिन#गन्ने_के_दाम_बढ़ाओ
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 2, 2021
पहले भी किया है ट्वीट
बता दें कांग्रेस महासचिव ने ठीक इससे पहले भी रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत पर एक ट्वीट किया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी जी को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ने लिखा है कि उनके राज में दो ही तरह के विकास हो रहे हैं। इसमें एक विकास प्रधानमंत्री के खरबपति मित्रों की बढ़ती आय को करार दिया है तो दूसरा विकास आमजनों के लिए आवश्यक वस्तुओं के दाम बढना। इस ट्वीट में प्रियंका गंधी ने एक ग्राफ भी साझा किया है जिसमें रसोई गैस सिलेंडर की साल 2021 में जनवरी माह से सितंबर माह तक की बढ़ी कीमतें लिखी हैं। यह ट्वीट हैशटैग IndiaAgainstBJPLoot से किया है जिसको अब तक 11.4K लाइक्स मिल चुके हैं।
Posted On:Thursday, September 2, 2021